Weekly Horoscope 22–28 September 2025: साप्ताहिक राशिफल, प्यार, करियर, पैसा और सेहत की भविष्यवाणी

 

Weekly Horoscope 22–28 September 2025: सितंबर का आखिरी हफ्ता नए मौके और कुछ चुनौतियां लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल सभी राशियों के लिए अलग-अलग संदेश दे रही है। कहीं रिश्तों में मिठास घुलेगी तो कहीं करियर और पैसों में नया मोड़ आएगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते का पूरा राशिफल।

मेष राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

रिश्तों में भरोसा और समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को परिवार की मदद से शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर से खुलकर बात करेंगी तो गलतफहमियां दूर होंगी। घर में आपकी राय की अहमियत बढ़ेगी।ऑफिस में आपकी लीडरशिप चमकेगी और नए प्रोजेक्ट से सम्मान मिलेगा। बिजनेस करने वाली महिलाओं को बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा आने से राहत मिलेगी, लेकिन नए निवेश में सावधानी रखें। मौसम बदलने से स्किन की एलर्जी या रैशेज परेशान कर सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें।

उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को लाल फूल और चोला चढ़ाएं।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 1

वृषभ राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

इस हफ्ते घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोग किसी धार्मिक आयोजन में खास इंसान से मिल सकते हैं। शादीशुदा महिलाएं घर के कामों में पार्टनर का साथ पाएंगी। बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। पुराना प्रोजेक्ट नए तरीके से शुरू होगा। बिजनेस में महिला सहकर्मी या पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। घर के लिए नए सामान पर खर्च होगा। पुराना निवेश थोड़ा राहत देगा। घुटनों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। हल्का व्यायाम और आराम जरूरी है।

उपाय: शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में गुलाब की माला चढ़ाएं और श्री सूक्त का पाठ करें।

लकी कलर: पिंक

लकी नंबर: 6

मिथुन राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

अविवाहित लोगों को यात्रा के दौरान रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा महिलाओं को पार्टनर से प्यारा सरप्राइज मिलेगा। भाई-बहनों का सहयोग रहेगा। आपके नए आइडियाज प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाएंगे। विदेशी कनेक्शन भी बन सकते हैं। हफ्ते के अंत में नेटवर्किंग से करियर में फायदा मिलेगा। पुराना कर्ज वापस मिलेगा। बच्चों पर खर्च बढ़ेगा, लेकिन दोस्त की मदद काम आएगी। नींद की कमी और ज्यादा स्क्रीन टाइम से थकान रहेगी।

उपाय: बुधवार को विष्णु मंदिर में तुलसी पत्ते चढ़ाएँ और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र जपें।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 5

कर्क राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

परिवार और बच्चों से जुड़ी बातें ज्यादा समय लेंगी। शादीशुदा महिलाएँ बच्चों की पढ़ाई या भविष्य को लेकर पार्टनर से चर्चा करेंगी। बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में नई टीम या प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप के मौके मिलेंगे। हफ्ते के बीच खर्च बढ़ेगा लेकिन शुक्रवार तक नया इनकम सोर्स मिलेगा। कमर और रीढ़ से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और शहद से अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र जपें।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 2

सिंह राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

दोस्तों की वजह से नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है। शादीशुदा महिलाओं के पुराने झगड़े खत्म होंगे। फैमिली आउटिंग से माहौल खुशनुमा रहेगा। काम की सराहना होगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस करने वाली महिलाएँ बड़े क्लाइंट्स हासिल करेंगी। घर की मरम्मत या सजावट पर खर्च होगा। आंखों में दर्द या सिरदर्द हो सकता है।

उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

लकी कलर: गोल्डन

लकी नंबर: 3

कन्या राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

रिश्तों की समस्याएं बातचीत से हल होंगी। अविवाहित लोग दोस्तों के जरिए किसी से मिल सकते हैं। शादीशुदा महिलाएं पुरानी बातों को लेकर गहराई से चर्चा करेंगी। ऑफिस में नई स्ट्रैटजी बनाने का मौका मिलेगा। सरकारी कामों में मंजूरी मिल सकती है। खर्चे ज्यादा रहेंगे लेकिन हफ्ते के अंत तक फाइनेंशियल प्रॉब्लम सॉल्व होंगी। पेट और गैस की समस्या परेशान कर सकती है। बाहर का खाना अवॉइड करें।

उपाय: बुधवार को दुर्गा मंदिर में लाल चुनरी चढ़ाएं और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 7

तुला राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

ऑफिस में दोस्ती प्यार में बदल सकती है। शादीशुदा महिलाएँ ससुराल की जिम्मेदारियां निभाएंगी। पुराने दोस्त फिर से जुड़ सकते हैं। वर्कशॉप या ट्रेनिंग से स्किल्स बढ़ेंगे। बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी अपनाने से फायदा होगा। दांत, मसूड़ों या गले की समस्या हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार को माँ लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएँ और श्री सूक्त का पाठ करें।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 4

वृश्चिक राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

काम या यात्रा के दौरान रोमांस का मौका मिलेगा। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगी। घर में पुरानी समस्याओं पर बातचीत होगी। ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। बिजनेस में नए क्लाइंट के साथ जल्दबाजी न करें। अचानक पैसा मिल सकता है। ब्लड प्रेशर या तनाव से सावधान रहें।

उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएँ।

लकी कलर: मैरून

लकी नंबर: 9

धनु राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

दोस्तों और सोशल गैदरिंग से नए रिश्ते बनेंगे। शादीशुदा महिलाए पार्टनर से करियर और पैसों पर बातचीत करेंगी। नया प्रोजेक्ट आपकी क्रिएटिविटी को परखेगा। बिजनेस में विदेश से जुड़े मौके मिलेंगे। पुराना निवेश परिपक्व होगा और राहत देगा। बच्चों की पढ़ाई या यात्रा पर खर्च बढ़ेगा। पेट और लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: गुरुवार को पीली मिठाई दान करें और “ॐ बृहस्पतये नमः” मंत्र जपें।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 5

मकर राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

सोशल सर्कल में किसी खास के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शादीशुदा महिलाएँ करियर और निजी जीवन में बैलेंस बनाएँ। बुजुर्गों को आपकी मदद की जरूरत होगी। ऑफिस में प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की संभावना है। बिजनेस में लंबे समय का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। त्वचा की रूखापन और जोड़ों की समस्या हो सकती है।

उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तिल और तेल चढ़ाएँ।

लकी कलर: नेवी ब्लू

लकी नंबर: 8

कुंभ राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

बौद्धिक या क्रिएटिव सर्कल में किसी से मुलाकात होगी। शादीशुदा महिलाओं के रिश्तों में बातचीत से मिठास लौटेगी।ऑफिस में आपके नए आइडिया पसंद किए जाएगे। बिजनेस में विदेशी कंपनियों से जुड़ाव होगा। रुका पैसा मिलेगा। तकनीक और शिक्षा से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। गला और सांस से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उपाय: शनिवार को काले कुत्तों को खाना खिलाएँ और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र जपें।

लकी कलर: स्काई ब्लू

लकी नंबर: 4

मीन राशिफल (22–28 सितंबर 2025)

अविवाहित लोग धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में नए रिश्ते से जुड़ सकते हैं। शादीशुदा महिलाएं पार्टनर के साथ भावुक पल बिताएंगी। क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स और आर्ट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके आइडिया की तारीफ होगी।शौक, कला और बच्चों पर खर्च बढ़ेगा। हफ्ते के अंत तक अचानक पैसा मिलेगा। आंखों और नींद से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

उपाय: गुरुवार को विष्णु मंदिर में पीले फूल और केले चढ़ाएँ।

लकी कलर: सी ग्रीन

लकी नंबर: 7